कठपुतली – अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. कठपुतली कविता के रचयिता का नाम बताइए ।

उत्तर:- भवानी प्रसाद मिश्र

प्रश्न 2. कठपुतली को किस बात का दुख था?

उत्तर:- कठपुतली को दूसरों के इशारे पर नाचने का दुख था।

प्रश्न 3. कठपुतली के मन में कौन-सी इच्छा जागी?

उत्तर:- आज़ाद होने की।

प्रश्न 4. कठपुतलियों को किनसे परेशानी थी?

उत्तर:- कठपुतलियों को धागों से परेशानी थी ।

प्रश्न 5. कठपुतली ने अपनी इच्छा प्रकट की।

उत्तर:- कठपुतली ने अपनी इच्छा क्रोधपूर्वक प्रकट की।

प्रश्न 6. कठपुतली गुस्से से क्यों उबल पड़ी।

उत्तर:- क्योंकि वह पराधीनता से परेशान थी।

प्रश्न 7. “पाँवों को छोड़ देने का’ को अर्थ क्या है।

उत्तर:- स्वतंत्र कर देना।

प्रश्न 8. कठपुतली को धागे में क्यों बाँधा जाता है?

उत्तर:- कठपुतली को धागे में इसलिए बाँधा जाता है जाकि उसे अपनी उँगलियों के इशारों पर नचाया जा सकें।

प्रश्न 9. कठपुतलियाँ किसका प्रतीक हैं?

उत्तर:- कठपुतलियाँ ‘आम आदमी’ का प्रतीक हैं ताकि वे अपनी मर्जी का जीवन जी सके।

प्रश्न 10. ‘कठपुतली’ कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है?

उत्तर:- ‘कठपुतली’ कविता के माध्यम से कवि संदेश देना चाहता है कि आजादी का हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है। पराधीनता व्यक्ति को व्यथित कर देता है। अतः स्वतंत्र होना और उसे बनाए रखना बहुत जरूरी है, भले ही यह कठिन क्यों न हो।

प्रश्न 11. कठपुतली को गुस्सा क्यों आता है?

उत्तर:- कठपुतली को गुस्सा इसलिए आता हैं क्योंकि उसे चारों ओर से धागों से बंधन में बाँध कर रखा गया था। वह इसे बंधन से तंग आ गई थी। वह आज़ाद होना चाहती थी। वह अपनी इच्छानुसार जीना चाहती थी।

प्रश्न 12. पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को क्यों अच्छी लगी?

उत्तर:- अवश्य पहली, कठपुतली की बात सुनकर दूसरी कठपुतलियों को अच्छी लगी होगी। परतंत्र रहना किसी को पसंद नहीं। सभी स्वतंत्र यानी आजाद रहना चाहते हैं। सभी अपने-अपने मर्जी से काम करना चाहते हैं। किसी भी कठपुतली को धागे में बंधे रहना और दूसरों की मर्जी से नाचना पसंद नहीं था। यही कारण था कि पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को अच्छी लगी होगी।

प्रश्न 13. आपके विचार से किस कठपुतली ने विद्रोह किया?

उत्तर:- हमारे विचार से स्वतंत्रता के लिए सबसे छोटी कठपुतली ने विरोध किया होगा क्योंकि नई पीढ़ी ही सदैव बदलाव के लिए प्रयास करती है। इसी भावना से प्रेरित होकर उसने अपने बंधनों को तोड़कर स्वावलंबी बनने का प्रयास किया होगा।

प्रश्न 14. इस कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर:- इस कविता के माध्यम से कवि ने आजादी के महत्त्व को बतलाने का प्रयास किया है। इसमें कवि ने बताने का प्रयास किया है कि आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का अहसास हमें होना चाहिए। स्वतंत्र होना सभी को अच्छा लगता है लेकिन स्वतंत्रता का सही उपयोग कम ही लोग कर पाते हैं। इतना ही नहीं आज़ाद होने पर व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना पड़ता है। आज़ादी पाने के बाद हमें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहा जा सकता। अतः आजादी के बाद आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अपनी आज़ादी को बनाए रखने के लिए कोशिश करते रहना पड़ता है।

प्रश्न 15. क्या आपको दूसरों के इशारों पर काम करना अच्छा लगता है? इसका तर्कसंगत उत्तर दीजिए।

उत्तर:- कदापि नहीं, हमें दूसरों के इशारों पर पलना बिलकुल पसंद नहीं है। इससे हमारी आज़ादी का हनन होता है, साथ ही प्रत्येक स्वाभिमानी व्यक्तियों के विचारों के विपरीत है। अतः स्वाभिमानी व्यक्ति अपनी शर्तों पर स्वच्छंद जीना पसंद करते हैं। अतः हमें दूसरों के इशारों पर काम करना अच्छा नहीं लगता है।

Leave a Reply

Scroll to Top
Scroll to Top