रक्त और हमारा शरीर – अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. “रक्त और हमारा शरीर” पाठ के लेखक कौन हैं?

उत्तर:- यतीश अग्रवाल

प्रश्न 2. दिव्या को क्या महसूस होता है?

उत्तर:- दिव्या को थकान महसूस होती है ।

प्रश्न 3. दिव्या अनिल के साथ अस्पताल क्यों गई?

उत्तर:- थकान महसूस होने की वजह से दिव्या अनिल के साथ अस्पताल गई ।

प्रश्न 4. दिव्या के शरीर के किस अंग से रक्त लिया गया?

उत्तर:- उँगली से ।

प्रश्न 5. एनीमिया क्या है?

उत्तर:- एनीमिया रक्त की कमी से होने वाली एक बीमारी है ।

प्रश्न 6. पेट में पाए जाने वाले कीड़े किस बीमारी का कारण बनते हैं?

उत्तर:- एनीमिया

प्रश्न 7. डॉक्टर स्लाइड की जाँच किस यंत्र द्वारा कर रही थी?

उत्तर:- डॉक्टर स्लाइड की जाँच सूक्ष्मदर्शी यंत्र द्वारा कर रही थी।

प्रश्न 8. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?

उत्तर:- चार महीने

प्रश्न 9. दिव्या कौन है?

उत्तर:- दिव्या अनिल की छोटी बहन है।

प्रश्न 10. डॉक्टर ने दिव्या की जाँच करके क्या कहा?

उत्तर:- डॉक्टर ने दिव्या की जाँच करके कहा कि लगता है इसके शरीर में खून की कमी हो गई है।

प्रश्न 11. दिव्या किस रोग से ग्रस्त थी?

उत्तर:- दिव्या एनीमिया रोग से ग्रस्त थी।

प्रश्न 12. एनीमिया क्यों होता है?

उत्तर:- एनीमिया, रक्त में लाल कणों की कमी से होता है।

प्रश्न 13. बिंबाणु (प्लेटलैट) कहाँ तैरते रहते हैं?

उत्तर:- बिंबाणु प्लाज्मा में तैरते हैं।

प्रश्न 14. लाल कण बनावट में कैसे होते हैं?

उत्तर:- लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह होते हैं।

प्रश्न 15. लाल कणों का जीवन काल कितना होता है?

उत्तर:- लाल कणों का जीवनकाल चार महीने का होता है।

प्रश्न 16. अनिल दिव्या को अस्पताल क्यों ले गया?

उत्तर:- दिव्या दिन-प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही थी। उसे हर समय थकान महसूस हो रहा था। किसी काम में मन नहीं लगता था। भूख भी पहले से कम हो गई थी। अतः अनिल उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया था।

प्रश्न 17. रक्त में कितने प्रकार के कण होते हैं? वे क्या करते हैं?

उत्तर:- मौटे तौर पर रक्त में तीन प्रकार के कण होते हैं। सफ़ेद रक्त-कण, लाल रक्त-कण, व बिंबाणु लाल रक्त कण-लाल रक्त कण के कारण खून का रंग लाल दिखाई देता है। ये रक्त कण दिन-रात शरीर के लिए काम करते रहते हैं। साँस लेने पर साफ़ हवा से जो ऑक्सीजन शरीर में जाती है ये कण ही उसे पूरे शरीर में फैलाते सफ़ेद रक्त कण-ये कण हमारे शरीर को रोगमुक्त रखते हैं और शरीर में रोगाणुओं को प्रवेश नहीं करने देते व बहुत-सी बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। बिंबाणु (प्लेटलैट कण)-ये कण शरीर के किसी भी भाग में चोट लगने पर रक्त जमाव का कार्य करते हैं।

प्रश्न 18. टाँके कब लगाए जाते हैं? क्यों?

उत्तर:- जब चोट का घाव गहरा होता है तब टाँके लगाए जाते हैं, इससे खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 19. सूक्ष्मदर्शी यंत्र क्या होता है?

उत्तर:- सूक्ष्मदर्शी एक प्रकार का यंत्र है, जिससे छोटी से छोटी चीजें भी बड़े आकार में दिखाई देती हैं।

प्रश्न 20. रक्तकणों का निर्माण कहाँ होता है?

उत्तर:- रक्त कणों का निर्माण हड्डियों के बीच के भाग मज्जा में होता है। मज्जा में ऐसे बहुत से कारखाने होते हैं जो रक्त कणों के निर्माण कार्य में लगे रहते हैं।

प्रश्न 21. रक्त के विभिन्न कण-शरीर में क्या-क्या भूमिका अदा करते हैं? विस्तारपूर्वक लिखिए।

उत्तर:- हमारे शरीर के लिए रक्त का अत्यधिक महत्त्व है। इसमें छोटे-बड़े कई तरह के कण होते हैं। मसलन कुछ लाल, कुछ सफ़ेद तो कुछ ऐसे हैं जिनका कोई रंग नहीं होता। इन्हीं कारणों से रक्त कण बिंबाणु कहलाते हैं। रक्त की एक बूंद में लाल रक्त कण लाखों की संख्या में विराजमान होते हैं। इसी कारण रक्त हमें लाल रंग दिखाई देता है। ये रक्त कण हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग कार्य करते हैं। इसके ये कण साँसों द्वारा लिए गए ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग भागों तक पहुँचाने का काम करते हैं। रक्त में सफ़ेद कण का भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। ये कण रोगाणुओं से हमारे शरीर को रक्षा करते हैं। बिबाणु चोट लगने पर रक्त जमाव क्रिया में मदद करते हैं। रक्त के तरल भाग प्लाज्मा में स्थित विशेष तरह का प्रोटीन रक्तवाहिका की कटी-फटी दीवार में जाला बुन देती है। जीवाणु इस जाले से चिपक जाते हैं, जिससे दीवार में आई दरार भर जाती है और खून का बहना रुक जाता है।

प्रश्न 22. स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या-क्या उपाय करना चाहिए?

उत्तर:- स्वस्थ रहने के लिए हमें नियमित रूप से व्यायाम; प्राणायाम और प्रात:काल सैर करना चाहिए। पौष्टिक एवं संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए। खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धो लेना चाहिए। शौच जाने के लिए शौचालय का ही प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Scroll to Top
Scroll to Top